Kohramlive : बेंगलुरु के गोविंदराजनगर की एक कंपनी ‘डेटा डिजिटल बैंक’ में काम करने वाले दो साथी 41 साल के भीमेश बाबू और 24 साल के सोमला वम्शी एक छोटी सी बात पर पर आपस में लड़ गये। रात करीब 1.30 बजे भीमेश ने वम्शी से कहा, “लाइट बंद कर दो, अब चलो घर।” बस, यहीं से एक तूफान उठ खड़ा हुआ। कुछ ही सेकंड में बात से बात बिगड़ी, आवाजें ऊंची हुईं और गुस्से में अंधे वम्शी ने पास रखा डंबल उठा लिया। वह गुस्से में तमतमाया और सिर, चेहरा, सीना, एक के बाद एक वार…भीमेश जमीन पर गिर पड़े और वहां की रोशनी, जैसे हमेशा के लिये बुझ गई। डर और पछतावे में डूबा वम्शी, कांपते हाथों से अपने दोस्त को देखता रह गया। थोड़ी देर बाद उसने अपने एक मित्र को फोन किया, कहा, “कुछ बहुत बड़ा हो गया…” और फिर खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। गोविंदराजनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया, सबूत जुटाये और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहे थे, लेकिन इस बार ‘लाइट बंद’ करने की बात, जैसे बारूद में चिंगारी बन गई। यह हादसा पूरे बेंगलुरु में चर्चा का विषय बन गया है।
छोटी बात पर दोस्ती टूटी, एक मा’रा गया…
Date:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…
Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...
बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…
Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...
बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें
Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...
बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...





