spot_img

बिहार में चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, किसे होगा फायदा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार की राजनीति में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, महागठबंधन के प्रेस वार्ता के बाद, गठबंधन के चार उम्मीदवारों ने राजद के पक्ष में अपना नामांकन वापस लेकर त्याग और अनुशासन की मिसाल पेश की है। नामांकन वापस लेने वालों में कांग्रेस के तीन और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के एक उम्मीदवार शामिल हैं। इन सभी ने कहा, “हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, महागठबंधन की मजबूती है।” वारसलीगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कुमार ने अपना नामांकन वापस लेकर राजद उम्मीदवार अनिता देवी के समर्थन का ऐलान किया। उनके इस निर्णय ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। लालगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार ने भी गठबंधन की भावना को प्राथमिकता दी और राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के समर्थन में कदम पीछे खींचे। बाबूबरही से विकासशील इंसान पार्टी की प्रत्याशी बिंदु गुलाब यादव ने राजद के अरुण कुमार सिंह के पक्ष में नामांकन वापसी कर एक मजबूत संदेश दिया।  प्राणपुर से कांग्रेस के तौकीर आलम ने भी राजद उम्मीदवार इशरत परवीन के पक्ष में नामांकन वापस लेकर कहा कि हम एक हैं, और बिहार के भविष्य के लिये साथ खड़े हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...