UP : लखनऊ की जिला जेल में देर शाम अचानक तहलका मच गया। खनन घोटाले में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल के एक सफाईकर्मी ने उन पर लोहे की पटरी से हमला कर दिया। गनीमत रही कि वार गहरा नहीं था। सिर पर हल्की चोट आई, प्राथमिक उपचार हुआ और हालात सामान्य बताये गये। DG जेल पीसी मीना ने मीडिया से कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, बाहर ले जाने की जरूरत नहीं। लखनऊ की इस जेल में पहले भी विवादों की आहट आती रही है। लेकिन इस बार मामला उस चेहरे का था, जिसका नाम सत्ता के गलियारों से लेकर अदालतों तक गूंजता रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या जेल के भीतर सुरक्षा महज कागजी है? या फिर यह सत्ता से गिर चुके चेहरे की इम्तहान की घड़ी है? हमले की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने X पर लिखा, “यह हमला चिंताजनक है, प्रशासन तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराये।”
जेल की दीवारों के भीतर पूर्व मंत्री पर ह’मला…
Date:

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…
Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...
रांची में बंद घरों का ‘बेताज बादशाह’ अरेस्ट, सोना और 18 किलो चांदी बरामद… देखें वीडियो
Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में लगातार बंद...
हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…
Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...
मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…
Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...













