कोलकाता : 44 साल के भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर प्रशांत डोरा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टोसाइटोसिस था। मोहन बागान ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रशांत ने 1999 में थाईलैंड के खिलाफ पदार्पण किया तथा उन्होंने सैफ कप और सैफ खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें 1997-98 और 1999 में संतोष ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर आंका गया था। प्रशांत टॉलीगंज अग्रगामी की तरफ से अपने करियर की शुरुआत की तथा कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की तरफ से भी खेले।
इसे भी पढ़ें : CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति
इसे भी पढ़ें : Governor ने राजधानी में किया झंडोत्तोलन, समारोह में नहीं थे बच्चे-बुजुर्ग













