spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व CM केजरीवाल इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा के लिये ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व CM अरविंद केजरीवाल न्यू दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं दिल्ली की CM आतिशी मौजूदा सीट कालकाजी, सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये सभी आप नेता अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्रों से फिर से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। आप ने विधानसभा की सभी 70 के लिये अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी इन चुनावों में पूरे आत्मविश्वास और तैयारियों के साथ उतरेगी। बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विजन है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है – “केजरीवाल हटाओ”। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – “केजरीवाल को खूब गाली दी”। हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विजन है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किये कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...