Kohramlive : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भड़क और बमक गये हैं, क्योंकि PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) शाहीन अफरीदी को T20 कप्तानी से और शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है। वहीं, बाबर आजम को एक बार फिर से कप्तानी सौंपने पर विचार किया जा सकता है। बीते साल वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद शाहीन को कप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, शान मसूद टेस्ट कप्तान बने थे। बाबर को तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। वहीं, T20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर भी संन्यास से लौट आये हैं। दोनों ने खुद को T20 विश्व कप के लिए उपलब्ध बताया है। ऐसे में पाकिस्तान में क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाक कप्तान शाहीन पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के दामाद हैं। शाहिद अपने दामाद शाहीन के बचाव में उतर आये हैं। अफरीदी ने मीडिया से कहा कि ‘मुझे लगता है कि अगर आपने किसी को कप्तान (शाहीन) नियुक्त किया है और उसे जिम्मेदारी दी है तो उसे भी समय दें। हमारे क्रिकेट की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब भी बोर्ड में चेहरे बदलते हैं तो हमारे सिस्टम में बदलाव आ जाता है। जो भी आता है वह सोचता है कि वह जो भी कर रहा है वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ है।’ अफरीदी ने कहा कि शाहीन को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘अगर आप कप्तान बदलते हो तो या तो उसे नियुक्त करने का फैसला गलत था या अब उसे बदलने का फैसला गलत है।’
अफरीदी ने विदेशी कोच की नियुक्ति का समर्थन किया, लेकिन कहा कि उन्हें एंडी फ्लावर की तरह हाईप्रोफाइल व्यक्ति होना चाहिए जिनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में शामिल करने के फैसले के बारे में पूछने पर अफरीदी ने कहा कि पहले उनकी फिटनेस का आकलन करना बेहतर होता। उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अगर वे काकुल में दो सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर से निकल आते हैं तो वह सुपरमैन होंगे।
इसे भी पढ़ें :अचानक DC और SP पहुंचे हजारीबाग जेल, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :जेल से बाहर निकलते ही शू’ट आउट
इसे भी पढ़ें :CM को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ED को नोटिस जारी…
इसे भी पढ़ें :लेवी के चक्कर मे किया था कांड, धराये 5, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :दागी किस्म के युवक की बेरहमी से ह’त्या… जानें














