Barkattha (Hazaribagh) (Prveen Pandey): अवैध रूप से संचालित आरा मशीन में आज छापेमारी की गई। यह कार्रवाई वन विभाग की ओर से की गई। छापेमारी बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत चेचकप्पी के ग्राम चौथा में हुई। वहीं मौके से अधिकारियों ने अवैध आरा मशीन से भारी मात्रा में दो ट्रेक्टर लकड़ी का बोटा जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध संचालित आरा मशीनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापेमारी अभियान में बरही, बरकट्ठा, चौपारण के वन विभाग के कर्मचारी नाजीर हुसैन, देवचंद महतो, राजेंद्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, संतोष कुमार रजक, अजीत गंझु, शिशिर मिंज, बीरेंद्र कुमार आदि लोग शामिल थें।














