kohramlive desk : मिल्खा सिंह बीतो दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की तबीयत अभी स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है। पीजीआईएमईआर ने बयान में कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।

कल PM ने जानकारी ली थी
देश के प्रधानमंत्री ने भी शुक्रवार को मिल्खा सिंह की तबीयत को लेकर जानकारी ली थी। पीएम ने इसके लिए मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह से बात की। जीव ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें : बच्चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…
मिल्खा सिंह की पत्नी की हालत ठीक नहीं
उड़नसिख मिल्खा सिंह की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में हैं और उनकी हालत नाजुक हो गई है। अस्पताल ने कहा कि निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ गई है। निर्मल की रिपोर्ट फ्लाइंग सिख के बाद पॉजिटिव आई थी। पहले मिल्खा सिंह को भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था उसके बाद उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी वहां भर्ती करवाया गया । जिसके बाद दोनों की हालत स्थिर हो गई थी। मिल्खा सिंह के परिवार की ओर से आग्रह करने पर मिल्खा सिंह को अस्पताल से छुट्टी करवा कर घर ले जाया गया था जहां वे ठीक थे। उनकी पत्नी का इलाज फोर्टिस में अभी चल रहा है लेकिन अब उन्हें ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है।
इसे भी पढ़ें :टीवी Actress #NishaRawal की बातों में है दम, देखिए कैसे… (Video)








