Kohramlive : कहीं झुलसा देने वाली धूप, कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान। अचानक मौसम ने अपना मूड बदला है। आज पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में जोरदार हुई बारिश और तूफान ने वहां तबाही ने कहर बरपा दिया। आंधी-तूफान में कई लोगों की जान चली गई, वहीं 79 लोग चोटिल हो गये। मौसम में आये अचानक बदलाव से असम में जहां-तहां घरों में पानी भर गये। वहीं, गुवाहाटी में स्थित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी पानी भर गया है। एयरपोर्ट के अंदर आई बाढ़ के चलते वहां दीवारों, छतों को तगड़ा नुकसान हुआ है। इसके खौफनाक वीडियो भी वायरल हुये हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कम से कम 79 लोग जख्मी हो गये। मृतकों की पहचान सेनपारा के दिजेंद्र नारायण सरकार, राजारहाट के समर राय, पुतिमारी के जगन रॉय और पहाड़पुर की अनिमा बर्मन के रूप में हुई है। एयरपोर्ट के अंदर आई बाढ़ के चलते कई फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया, वहीं कुछ के रूट डायवर्ट कर दिये गये। इनमें इंडिगो और एयर इंडिया के कई उड़ानों को अगरतला और कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि किसी मुसाफिर के चोटिल होने की खबर नहीं है।
#WATCH | Rain and hailstorms hit several parts of Manipur causing damage to houses, buildings and crops in Thoubal’s Sapam Leikai and Khongjom villages. pic.twitter.com/f9t1rJvz7D
— ANI (@ANI) March 31, 2024
इस बीच बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मीडिया को बताया कि बचाव और राहत कार्य जारी है। इसके लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, क्यूआरटी भी तैनात किये गये हैं। वहीं, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
#WATCH | Rain and hailstorms hit several parts of West Bengal’s Jalpaiguri causing damage to houses, buildings and crops.
Four people have lost their lives and over 100 others are injured in the cyclone incident: Jalpaiguri SP pic.twitter.com/vPMPa8PYVO
— ANI (@ANI) March 31, 2024
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें








