spot_img
spot_img

राजधानी रांची में फ्लैग मार्च…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कल होली है, गुलाल उड़ेंगे, ढोल बजेगा, गलियों में हंसी गूंजेगी। लेकिन इससे पहले होली पर्व को लेकर रांची पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर चुकी है। रांची के सिटी SP की देखरेख में शहर के प्रमुख थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रांची के SDO कुमार रजत, रांची के सिटी DSP, कोतवाली DSP के नेतृत्व में कर रहे थे। फ्लैग मार्च का मकसद, होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखना, आमजन में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारी था। वहीं, संवेदनशील इलाकों की बारीकी से समीक्षा की गई। कहां कितनी फोर्स तैनात होगी, कहां अतिरिक्त निगरानी रखी जायेगी, हर पहलू पर गंभीरता से मंथन हुआ। पुलिस ने साफ किया है कि हुड़दंग, शराबखोरी या जबरन रंग लगाने जैसी हरकतों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। प्रतिनियुक्त पुलिस बल को मौके पर ही ब्रीफ किया गया, ताकि त्योहार के दौरान कोई चूक न हो। रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, अफवाहों पर ध्यान न दें, वहीं, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनायें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांग्रेस के...

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...