spot_img

पति-पत्नी के कलह में नाहक चली गई पांच लोगों की जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : नये साल के पहले ही रोज पति-पत्नी का कलह पांच लोगों को निगल गया। पत्नी की बातों से आहत और गुस्साये पति ने बाइक सहित एक कुएं में छलांग मार दी। यह लोमहर्षक दृश्य देख पति सुंदर करमाली को बचाने की खातिर एक-एक कर चार लोग कुएं में कूद गये। कूदने वालों में दो सगे भाई भी शामिल थे। सुंदर करमाली को बचाने के चक्कर में सबके सब कुएं में डूब गये। ये सभी दोस्त थे। चीख-चीत्कार सुन आसपास से जुटे लोगों ने जबतक सबको कुएं से बाहर निकाला, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। सभी के प्राण निकल गये। काल के गाल में समा गये लोगों में विनय करमाली एवं उसके भाई पंकज करमाली, सुंदर करमाली, राहुल करमाली एवं सूरज शामिल है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना के बाद गांव के लोग बेहद दुखी हो गये। जिसने भी यह कारूणिक दृश्य देखा-सुना उनके आंखों में आंसू छलक आये। पत्नी रूपा करमाली को भी इस घटना ने अंदर से हिला कर रख दिया। यह लोमहर्षक घटना हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के सरबहा गांव से सामने आई है।

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...