spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रिम्स को पांच नई सौगात, क्या बोल गये हेल्थ मिनिस्टर… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा “सरकार की यही मंशा है कि झारखंड स्वस्थ और समृद्ध राज्य बनें, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है ताकि राज्य में एक अच्छी व्यवस्था कायम हो। डायलिसिस यूनिट और कुपोषण उपचार केंद्र शुरू होने से राज्य की जनता को काफी सहूलियत होगी और इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।” मौका था झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में 5 नयी योजनाओं के उद्घाटन का। रिम्स के पेइंग वार्ड में 25 बेड के डायलिसिस यूनिट, अप रेफेरल कुपोषण उपचार केंद्र, येलो फीवर वैक्सीन सेंटर, रेडियोलोजी एवं ट्रामा सेंटर वेटिंग हॉल और नए लाइब्रेरी का मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्घाटन किया।

वहीं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने कहा कि रिम्स में इन सविधाओं की शुरुआत होने से दूर दराज़ से आ रहे मरीज़ों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य में कुपोषण एक समस्या है। अगर बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे तो वह राज्य देश की प्रगति में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए जरुरी है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए।

रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि 25 बेड के डायलिसिस युनिट की इस व्यवस्था के अलावा पहले से संचालित 10 बेड पुरानी डायलिसिस यूनिट चलती रहेगी, जहां आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के मरीजों का निशुल्‍क डायलिसिस होगा। वहीं समान्य मरीजों का डायलिसिस सिर्फ 1341 रुपये में किया जाएगा।

मौके पर मौजूद नेफ्रोप्लस की मार्केटिंग प्रमुख दीप्ति नेमानी ने कहा कि “नेफ्रो प्लस डायलिसिस सेवा को और अधिक सुलभ बनाना चाहता है। हमारा ध्यान गुणवत्ता, शून्य संक्रमण, अत्याधुनिक मशीन और प्रशिक्षित तकनीशियन पर है।”

रिम्स ट्रॉमा सेंटर के पहले तल्ले पर अप रेफरल कुपोषण उपचार केंद्र बनाया गया है। यहां विभिन्न कुपोषण ट्रीटमेंट सेंटर से वैसे बच्चों को रेफर किया जाएगा जिन्हें विशेष देखभाल और इलाज की जरूरत होगी और उन्हें यहां रखकर इलाज किया जाएगा। इस केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ आशा किरण, सह प्राध्यापक, PSM विभाग होंगी और शिशु रोग विभागाध्यक्ष की देखरेख में इस केंद्र का संचालन करेंगी।

वहीं नए एकेडमिक ब्लॉक में MBBS, BDS और नर्सिंग के छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनाई गई है। लाइब्रेरी में 92278 किताबों की व्यवस्था की गई है और 501 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।

रिम्स

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ADG और IG समेत 16 पुलिसकर्मी नवाजे गये… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...