spot_img

गढ़वा में वोटर लिस्ट की पहली तस्वीर जारी, नाम जुड़वाने का मौका बाकी…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की तैयारी गढ़वा में शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत बुधवार को जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अब अगर आपका नाम सूची में छूट गया है, कोई गलती है या पता बदल गया है, तो उसे ठीक कराने का यही सही समय है। जिला समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पूरे पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

 4 सितंबर तक मिलेगा दावा-आपत्ति का मौका

उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने या स्थानांतरण से संबंधित दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी। इस पुनरीक्षण के लिये 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।

गढ़वा में बढ़े मतदान केंद्र

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ गई है। गढ़वा विधानसभा में मतदान केंद्र 455 से बढ़कर 488 हो गये हैं। भवनाथपुर विधानसभा में संख्या 502 से बढ़कर 516 पहुंच गई है। यानी जिले में कुल 47 नये मतदान केंद्र जोड़े गये हैं और अब कुल 1,004 मतदान केंद्र मतदाताओं की सुविधा के लिये उपलब्ध रहेंगे। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो या किसी तरह की त्रुटि हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा-आपत्ति अवश्य दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सिर्फ निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें राजनीतिक दलों, मीडिया और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: