Bokaro : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो सुप्रीमो रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पोस्टर किसी शरारती तत्वों द्वारा हटाये जाने के विरोध में सिटी पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने इनके नाम बताने से इंकार किया है। गौरतलब है कि सिटी थाना क्षेत्र के कैंप दो स्थित टाउन हॉल के समीप कुछ दिन पूर्व शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई थी उसी दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पोस्टर लगाये गये थे। जिसे उखाड़ कर किसी ने अलग तरह की पोस्टर लगा दी। जिसके बाद बीते शनिवार की रात झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सिटी DSP राजीव रंजन ने मीडिया को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच शुरू है।















