spot_img

आखिरकार खोया बेटवा आ गया गोद में… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गुजरे 2 महीने से रहस्यमय ढंग से गायब 12 साल के कन्हैया कुमार की मां शांति देवी की एक ही पुकार थी, जैसे अंश-अंशिका को पुलिस खोज निकाली, ठीक वैसे ही उसके खोये बेटे को खोज कर उसकी गोदी में लाकर दे दें। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भी रांची पुलिस को चेताया था कि अगर 7 दिनों के भीतर कन्हैया नहीं मिला तो पूरे रांची को बंद कराया जायेगा। लापता कन्हैया और उसकी मां की पीड़ा को लगातार kohramlive.com बेहद गंभीरता से सामने लाया। नतीजा हरकत में आई पुलिस ने लापता कन्हैया को सही-सलामत खोज निकाला। इस संबंध में रांची के ओरमांझी थाने में बीते साल 11 दिसम्बर को केस दर्ज कराया गया था। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल SP के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई थी। इस टीम में शामिल 24 पुलिस अधिकारियों ने कन्हैया को खोज निकालने के लिये दिन-रात एक कर दी। कन्हैया की तलाश के लिए पुलिस ने हर रास्ता अपनाया, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर खूब प्रचार-प्रसार किया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और सार्वजनिक वाहनों पर पोस्टर लगाये गये, ताकि किसी भी कोने से कोई सुराग मिल सके। लगातार छापेमारी और सोशल मीडिया के जरिये चलाये गये अभियान का असर तब दिखा, जब कोडरमा के चंदवारा से एक शख्स ने कन्हैया के संबंध में पुलिस को सूचना दी। चंदवारा थाना द्वारा सत्यापन के बाद 19 जनवरी को रांची पुलिस ने सही-सलामत खोज निकाला। पूछताछ में कन्हैया ने बताया कि वह अपनी नानी के घर हाजीपुर (बिहार) गया हुआ था। वापसी के दौरान पैसे कम पड़ जाने के कारण वह कोडरमा में उतर गया। सुनें क्या बोले पुलिस अधिकारी…

spot_img

Related articles:

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...