spot_img
spot_img

नेतरहाट में चल रही फिल्म की शूटिंग, सेट पर पहुंचे गवर्नर, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : झारखंड की धरती पर बसी नेतरहाट की पहाड़ियों में, इन दिनों सिर्फ पत्तों की सरसराहट या झरनों की कल-कल नहीं, कैमरे की क्लिक और संवादों की गूंज भी सुनाई दे रही है। यहां फिल्म “सहिया” की शूटिंग चल रही है और आज इन खूबसूरत लम्हों का गवाह बने स्वयं झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार। लोअर घाघरी के झरने के पास, जहां पानी चट्टानों से बात करता है और हरियाली दिल को सुकून देती है, राज्यपाल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ सेट का अवलोकन किया, बल्कि कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माता-निर्देशक से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना भी की।राज्यपाल ने कहा “यह धरती सिर्फ पर्यटन के लिए नहीं, सिनेमाई जादू रचने के लिए भी तैयार है। घाटियां, झरने और हरियाली…यह सब कुछ ऐसा है, जो किसी भी दृश्य को जीवंत बना देता है।” फिल्म “सहिया” के निर्माता संजय शर्मा हैं, और कलाकारों में शांतनु महेश्वरी, नीरज काबी, रमन गुप्ता और रिंकू राजू हैं। एक ओर युवा जोश, दूसरी ओर अनुभवी अभिनय और उनके पीछे नेतरहाट की प्रकृति, जो हर दृश्य को आत्मा दे रही है।

राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि इस फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों और तकनीकी टीम को भी पूरा अवसर मिला है। उन्होंने कहा “यह न केवल झारखंड की प्रतिभा को मंच दे रहा है, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित करेगा।” इस अवसर पर DC उत्कर्ष गुप्ता और SP कुमार गौरव ने राज्यपाल का स्वागत किया और नेतरहाट क्षेत्र की विशेषताओं की जानकारी दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...