Kohramlive : यूपी के लखीमपुर खीरी में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक हाई स्पीड ट्रक और बस में ऐरा पुल पर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। 30 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।
गैस कटर से बस को काटकर निकाले गए फंसे लोग
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बस को गैस कटर से काटकर शवों और बस में फसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस धौरहरा के इशानगर से यात्रियों को लेकर लखनऊ आ रही थी और ट्रक पंजाब की ओर से आ रहा था। इसी दौरान टक्कर हो गई। बस में ड्राइवर समेत करीब 65 लोग सवार थे।
दो मृतकों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि दो मृतकों की पहचान हो गई है और अन्य की शिनाख्त की जा रही है। डीएसपी प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि धौरहरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही एक निजी बस की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर ऐरा पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव का काम शुरू कर दिया।
CM योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। राहत कार्य को युद्ध स्तर पर चलाने के आदेश भी दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें :9 महीने बाद भारत को मिला नया CDS, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान संभालेंगे जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें :तत्कालीन हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह से अब ACB करेगी पूछताछ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अप्रूवल
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत का JPSC अध्यक्ष मेरी नीलिमा को निर्देश, जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान को लगी गोली, मौ*त
इसे भी पढ़ें :जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल रिम्स में
इसे भी पढ़ें :जाइलो और स्कॉर्पियों में भर कर ले जा रहे थे दारू, देखें क्या हुआ




