spot_img

13 माह की बच्ची के पेट में मिला भ्रूण, पेट फूलने की थी समस्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में एक विचित्र मामला प्रकाश में आया है। एक साल की बच्ची के पेट से डॉक्टरों ने एक अविकसित बच्चे को निकाला है। कुछ दिन पहले गिरिडीह के एक माता-पिता दर्द से कराहती अपनी एक साल की बच्ची को लेकर टाटीसिलवे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचे। डॉक्‍टरों ने बच्ची के पेट में सूजन की वजह जानने के लिए जब अल्ट्रासाउंड कराया, तो संदेह हुआ। उन्होंने बारी-बारी से सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एमआरआई भी कराया। मुकम्‍मल जांच के बाद पुष्टि हुई कि बच्ची के पेट में बच्चा है। अस्पताल के डॉ. आलोक चंद्र प्रकाश और उनकी टीम ने तुरंत ऑपरेशन का मन बनाया और सर्जरी कर बच्ची के पेट से अविकसित भ्रूण को बाहर निकाला।

Read more:रूपा तिर्की मौत मामले की जांच शुरू, न्यायिक जांच आयोग को DGP नीरज सिन्हा ने दी जांच की जानकारी

ऑपरेशन के बाद स्‍वस्‍थ है बच्‍ची

ऑपरेशन के बाद बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है, उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। डॉ. आलोक ने कहा कि यह मामला खुद में ही काफी अनोखा है. दुनिया भर में अब तक इस तरह के 200 से भी कम मामले मिले है। भारत के कुछ राज्यो में भी 5-6 मामले ऐसे मिल चुके हैं। इसे मेडिकल भाषा में फिटस इन फिटू कहा जाता है।

Read more:रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए अगस्त में कराई जाएगी वैकल्पिक परीक्षा : रमेश पोखरियाल

क्या है फिटस इन फिटू

एक्सपर्ट डॉक्टरों के अनुसार, फिटस इन फिटू मतलब भ्रूण के अंदर एक और भ्रूण। जब महिला और पुरुष का स्पर्म का विभाजन होता है और जुड़वा बच्चे होते हैं। लेकिन इस स्थिति में स्पर्म डिवीजन के बाद एक बच्चा विकसित होता है और दूसरा विकसित नहीं होता है। दूसरा पहले के शरीर में चिपका रह जाता है। 80% मामलों में भ्रूण विकसित हो रहे बच्चे के पीठ में चिपक जाता है और 20% मामलों में यह कमर के हड्डी या सिर की हड्डी में चिपक जाता है।

Read more:BREAKING : झारखंड में 58 वन क्षेत्र पदाधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...