Kohramlive Desk : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार मादा चीता और चारों नन्हे मेहमान फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक विशेष टीम नए मेहमानों और मादा चीता का खास ख्याल रख रही है। चीता संरक्षण परियोजना में शामिल अधिकारियों ने नये मेहमानों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि शावकों का जन्म एक सकारात्मक संकेत है कि कूनो नेशनल पार्क में चीते अपने नए वातावरण में अच्छी तरह से ढल रहे हैं। पार्क को भारत की वन्यजीव आबादी में चीतों के पुन: प्रवेश के लिए एक उपयुक्त आवास के रूप में तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है। उन्होंने कहा कि आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार शावकों के आगमन से हम समस्त मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित है। चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि यह हमारे लिए आनंददायी है कि कूनो में चीता परिवार बढ़ रहा है। वन विभाग, कूनो नेशनल पार्क, स्थानीय प्रशासन के सफल प्रबंधन से सुखद परिणाम देखने को मिला है। इसके लिए वन विभाग की पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिनकी देखरेख में भारत में चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
बता दें, पीएम मोदी ने अपने 72वें जन्मदिवस के मौके पर एमपी के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को छोड़ा था, जिनमें पांच नर और तीन मादा चीता शामिल थी। हाल ही में एक मादा चीता साशा की इन्फेंक्शन के चलते मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : रांची में फ्लैग मार्च, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा
इसे भी पढ़ें :देश के 40 लाख किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का किया ऐलान, झारखंड और बिहार में…
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वाले ध्यान दें, 30 जून तक कर लें यह काम
इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल को सरकार का गैस कीमतों पर बड़ा फैसला, जानें…








