Ranchi : रांची के दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी एरिया में महिला मेजर के घर पर हमला हुआ है। 23 जनवरी की शाम इवनिंग वॉक से लौटते वक्त दो अज्ञात हमलावर घर में घुस आये। इल्जाम है कि एक आरोपी ने मेजर को पकड़ा, जबकि दूसरे ने चार माह के मासूम बच्चे को बाहर फेंक दिया। इसके बाद लाइट बंद कर महिला अधिकारी के साथ मारपीट की गई। घटना में मेजर और बच्चे दोनों को चोटें आई है। दोनों का इलाज सैन्य पॉलिक्लिनिक में चल रहा है। मेजर अविलेष भारती की शिकायत पर खेलगांव ओपी में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच जारी है।














