KohramLive : दो सगी बहनों के साथ बाप-बेटे शादी कर ली। बड़ी बहन से पिता और छोटी बहन से बेटे ने शादी कर ली। शुरू में बेटे के इस रिश्ते से उनकी मां और उसकी पहली पत्नी राजी नहीं थी। इस रिश्ते पर मां और पहली पत्नी ने घोर ऐतराज जताया। पिता को लड़की के घर भेजा गया, ताकि रिश्ता तोड़ सके। चाय परोसने आई बड़ी बहन पर पिता की नजर पड़ गई। तपाक से उन्हें मुंह से निकला यह कौन है? तब उन्हें बताया कि यह होने वाली उनकी बहू की बड़ी बहन है। वह तलाकशुदा है, जिसके चलते परिवार के साथ रहती है। लगभग 29 साल की बड़ी बहन पर 70 साल के पिता फिदा हो गये। उन्होंने पहली मुलाकात में ही रिश्ता मांग लिया। हैरत करने वाली बात यह है कि यह रिश्ता उन्होंने अपने बेटे के लिये नहीं, खुद के लिये लड़की का हाथ मांगा। लड़कियों के पिता ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपनी बड़ी बेटी की शादी पिता से और छोटी बेटी की शादी बेटे से कर दी।
रिश्तों का जटिल जाल
इस शादी के बाद बेटे की साली उसकी सौतेली मां हो गई। वहीं, दोनों बहनों का रिश्ता सास-बहू वाला बन गया। एक बहन दूसरी बहन की सास है। रिश्तों का एक जटिल जाल बन गया है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह मामला तब शुरू हुआ जब एक युवक ने दूसरी शादी करने का फैसला किया। उसे एक महिला से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन यह फैसला उसकी पहली पत्नी और माँ को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस शादी का विरोध किया। परिवार में सिर्फ उसके पिता ही थे जो उसके इस फैसले के साथ थे। यह अनोखा वाकया सऊदी अरब के जेद्दाह शहर से उछलकर सामने आया है।
When the 70-year-old Saudi father went to talk about his son’s marriage, he fell in love with the elder sister of his son’s bride.https://t.co/8j1oGDdWtK
— Life in Saudi Arabia (@LifeSaudiArabia) May 3, 2024
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन के बाद भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ का दावा… जानें क्या














