spot_img

T20 में सबसे तेज शतक… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : नामीबिया के बल्लेबाज यान निकोल लॉफ्टी ईटन अंतरराष्ट्रीय T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने 36 गेंद पर 101 रन बनाये। लॉफ्टी ने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 280.56 का रहा। नेपाल के खिलाफ कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विस्फोटक पारी खेली। कुशल ने 2023 में 34 गेंद पर शतक लगाया था।

ईटन और क्रूगर ने की शतकीय साझेदारी

नामीबिया के कप्तान जेजे स्मिट ने T20 के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। माइकल वान लिंगेन 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुये। उनके बाद जेपी कोट्जे 9 गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिंगेन को करण केसी और कोट्जे को रोहित पोडैल ने आउट किया। पोडैल ने इसके बाद यान फ्राइलिंक को पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। यहां से लॉफ्टी ईटन ने मलान क्रूगर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। ईटन को अविनाश बोहारा ने आउट किया। क्रूगर 59 और स्मिट एक रन बनाकर नाबाद रहे।

नामीबिया ने 20 रन से हासिल की जीत

नामीबिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाये। जवाब में नेपाल की टीम 18.5 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। उसके लिए दीपेंद्र सिंह ने 48 रन बनाये। रोहित पोडैल ने 42 रन की पारी खेली। कुशल मल्ला ने 32, सोमपाल कामी ने 26 और गुलशन झा ने 12 रन बनाए। नामीबिया ने मैच को 20 रन से अपने नाम कर लिया। तीन देशों की सीरीज में नीदरलैंड तीसरी टीम है। नेपाल 28 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। सीरीज का फाइनल मैच पांच मार्च को होगा।

इसे भी पढ़ें : एक क्लू से खुल गया कंकाल के पीछे का भयानक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में यशस्वी ने सहवाग के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : ‘डॉक्टर’ को गो*लियों से भून डाला… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े, फिर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...