मशहूर एक्टर सतीश शाह ने कहा अलविदा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिंदी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री से के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई के किरदार से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले सतीश शाह ने शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड, टीवी जगत और कॉमेडी की दुनिया में शोक की लहर है।

खेलों से एक्टिंग तक का सफर

25 जून 1951 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मे सतीश शाह बचपन में स्पोर्ट्स लवर थे। उन्हें क्रिकेट और बेसबॉल का बेहद शौक था और दोनों ही खेलों में वे माहिर थे। स्कूल के दिनों में वे लॉन्ग जंप और हाई जंप चैंपियन भी रहे। एक्टिंग की दुनिया में उनका आना संजोग से हुआ। स्कूल के वार्षिक समारोह में जब हिंदी नाटक के लिए कलाकार नहीं मिले तो टीचर ने सतीश शाह को मंच पर उतार दिया। शुरुआत में वे बहुत नर्वस थे, लेकिन टीचर्स के प्रोत्साहन ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और वहीं से उनकी एक्टिंग जर्नी शुरू हो गई।

याद रहेंगे सतीश शाह

सतीश शाह ने ‘ये जो है जिंदगी’, ‘सरफरोश’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘ओंकारा’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘कल हो ना हो’ जैसी कई फिल्मों और धारावाहिकों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाया। लेकिन ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में उनके इंद्रवदन साराभाई का किरदार हमेशा याद किया जायेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...