Kohramlive desk : सोशल मीडिया कंपनी Facebook उन लोगों के अकाउंट को लॉक कर रहा है जिन्होंने फेसबुक प्रोटेक्ट को एक्टिवेट नहीं किया। The Verge की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी यूजर्स को 17 मार्च तक Facebook Protect ऑन करने के लिए मेल भेजा था। ऐसा नहीं करने पर अकाउंट लॉक करने की बात कही गई थी। येमेल security@facebookmail. com की ओर से भेजा गया था। ये मेल कई लोगों के स्पैम फोल्डर में चला गया। कंपनी ने हाई-रिस्क यूजर्स को 17 मार्च तक अकाउंट प्रोटेक्ट करने के लिए कहा था।
मार्च महीने की शुरुआत में फेसबुक ने इसको लेकर यूजर्स को मेल भी भेजा था। मेल का टाइटल था कि आपके अकाउंट को एडवांस्ड सिक्योरिटी Facebook Protect की जरूरत है।
Facebook Protect ऐसे एक्टिवेट करें
सबसे पहले फेसबुक के टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद डाउनवार्ड-फेसिंग एरो पर क्लिक करें। अब Settings & Privacy में जाकर Settings में जाएं। इसके बाद Security and Login पर क्लिक करें। Facebook Protect में जाकर Get Started पर क्लिक करें। अब नेक्सट पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
Step 1: सबसे पहले फेसबुक में आपको डाउनवार्ड एरो पर क्लिक करें। यहां पर आपको सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन मिलेगा।
Step 2: Settings & Privacy ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Settings पर जाएं।
Step3: इसके बाद आपको Security and Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4: यहां पर आपको Facebook Protect वाला ऑप्शन मिलेगा, Get Started पर क्लिक करें।
Step 5: वेलकम स्क्रीन पर Next दबाएं और स्क्रीन पर दिख रहे निर्देश को फॉलो कर फेसबुक प्रोटेक्ट ऑप्शन को ऑन करें।
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में ठांय-ठांय : देखिये किसे और कहां अपराधियों ने मारी गोली
इसे भी पढ़ें : बेपटरी हुई मिलिट्री ट्रेन, ड्राइवर को पता ही नहीं चला और…
इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Ranchi में भाई ने बहन को मार डाला, मासूम भांजे ने पुलिस को जो कुछ बताया…
इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…












