spot_img

विलुप्त होते औषधीय पौधों को मिल रहा नया जीवन, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
  • कोरोनाकाल में वरदान साबित हुई औषधीय वाटिका
  • राज्य में 17 जिलो के 35  प्रखंडों में 6500 दीदियां औषधीय वाटिका से जुड़ीं

Ranchi : खूंटी के बिरहु बड़का टोली की अनिता सांगा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि तुलसी, गिलोय, चिरोंजी, सतावर, घोडवार आदि औषधीय पौधों की नर्सरी उनकी आजीविका का साधन बन सकता है। नवीन आजीविका किसान उत्पादक समूह की सदस्य अनिता सांगा आज 50 से अधिक मेडिसिनल प्लांट की खेती कर कर रही हैं। पहले सिर्फ वनोपज आधारित आजीविका पर निर्भर अनिता सखी मंडल की महिलाओं के साथ मिल कर मेडिसिनल प्लांट्स और फलों की नर्सरी कर अच्छी आमदनी कर रही रही हैं। अनिता की नर्सरी के पौधे आज औषधीय वाटिका से जुड़ी सखी मंडल के दीदियों की इम्युनिटी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के तहत औषधीय एवं सुगंधित पौधो की खेती की पहल से जुड़कर अनिता जैसी कई महिलाएं मेडिसिनल प्लांट नर्सरी का संचालन कर रहीं हैं। वहीं हजारों महिलाएं अपने घरों में औषधीय वाटिका बनाकर अपने परिवार को स्वस्थ जीवन का उपहार दे रही हैं। इस पहल से एक ओर जहां ग्रामीण महिलाओं को औषधीय पौधे सस्ते दर पर नर्सरी के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं राज्य की जनजातीय चिकित्सा पद्धति होड़ोपैथी को पुनर्जीवित कर लोगों को प्राकृतिक उत्पादों के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में वरदान साबित हो रहा है।

कोरोना काल में वरदान साबित हुई औषधीय वाटिका

औषधीय वाटिका का लक्ष्य सखी मंडल की दीदियों के जरिए पुरातन प्राकृतिक उपायों से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना एवं रोग निवारक उपायों को बढ़ावा देना है। इससे एक ओर जहां नेचुरोपैथी एवं होड़ोपैथी को पुनर्जीवित किया जा रहा है, वहीं गांव की महिलाएं आमदनी भी कर रही हैं। हज़ारीबाग जिले के दारु प्रखंड अंतर्गत पेटो गांव की आशा देवी पिछले डेढ़ साल से औषधीय वाटिका परियोजना से जुड़ कर न सिर्फ कोरोना के कठिन समय में कारगर तुलसी , गिलोय, हरसिंगार सहित 30  से ज्यादा औषधीय पौधों की खेती कर अपने परिवार और आसपास के लोगो की मदद की, बल्कि इन औषधीय पौधों की बिक्री के जरिए कुछ आमदनी भी कर लेती हैं।

17 जिलो के 35  प्रखंडों में 6500 किसानों के साथ चल रही परियोजना

पिछले कुछ दशकों में होडोपैथी मेडिसिनल प्लांट की कमी के कारण विलुप्ति के कगार पर पहुंच गयी थी। ऐसे में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी ने महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना अंतर्गत औषधीय वाटिका पहल के जरिये प्राचीन औषधीय चिकत्सा प्रणालियों को पुनर्जीवित कर इसके संरक्षण को बढ़ावा दिया है। वर्तमान में परियोजना राज्य के 17 जिलों के 35  प्रखंडों में 6500 किसानों के साथ चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत 30 से अधिक औषधीय और सुंगधित पौधों जैसे  हर्रा, बहेड़ा, करंज, कुसुम, लेमनग्रास आदि को बढ़ावा दिया जा रहा  है, जो मुख्य रूप से औषधीय वाटिका के तहत उगाए जाते हैं। इसके अलावा वन आधारित औषधीय पौधों का वैज्ञानिक संग्रहण, खेती तथा सुगंधित पौधे को बढ़ावा देकर राज्य में आजीविका के नये अवसर उत्पन्न करने का प्रयास भी जोरो पर है।

सखी मंडल की बहनों को मेडिसिनल प्लांट की खेती से जोड़कर सशक्त अभिनव आजीविका का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक करीब 10 मेडिसिनल प्लांट की नर्सरी का संचालन ग्रामीण महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में नेशनल मेडिसिनल प्लान्ट बोर्ड के साथ अभिसरण के जरिए 50 से ज्यादा नर्सरी की स्थापना का लक्ष्य है। इस पहल से करीब 11 हजार ग्रामीण परिवार औषधीय वाटिका से जुड़ेंगे, जिसका लाभ एक लाख से ज्यादा परिवारों को होगा।

इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें : कमर में पिस्टल खोंसे घुस गया मोटू के घर, देखिये फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : पत्नीे को ले जाने ससुराल आये युवक ने क्या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS के लेटर से मचा कोहराम, जानिये रिमांड होम की लड़कियों के बारे में क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रिंग रोड पर पलटी तेज रफ्तार कार, खुला ‘बकरियों’ का राज…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के टाटीसिल्वे में मंगलवार को...

नायक बोले, हर आवासविहीन परिवार को मिले जमीन का पट्टा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले की परतें खुलीं तो निकला ‘अपनों’ का कनेक्शन…

Ranchi : रांची में JPSC और JSSC की परीक्षाओं...

JSSC-CGL पर फिर गरमाई झारखंड, सड़क पर उतरी BJP…

Ranchi : JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रिंग रोड पर पलटी तेज रफ्तार कार, खुला ‘बकरियों’ का राज…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के टाटीसिल्वे में मंगलवार को...

नायक बोले, हर आवासविहीन परिवार को मिले जमीन का पट्टा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले की परतें खुलीं तो निकला ‘अपनों’ का कनेक्शन…

Ranchi : रांची में JPSC और JSSC की परीक्षाओं...

JSSC-CGL पर फिर गरमाई झारखंड, सड़क पर उतरी BJP…

Ranchi : JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित...