Kohramlive : हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम चौंका सकते हैं। एग्जिट पोल बेहद हैरान करने वाले सामने आये हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि 8 अक्तूबर को वोटों की गिनती के बाद ही सियासत की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है, एग्जिट पोल में मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ हाई ‘एंटी-इनकम्बेंसी’ पर मुहर लग गई है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में खर्ची-पर्ची व भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था, लेकिन इन कामों की चमक भी ‘एंटी-इनकम्बेंसी’ के आगे फीकी पड़ गई।
रिपब्लिक पी-मार्क के सर्वे के अनुसार, हरियाणा में भाजपा सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। भाजपा को 90 सीटों में से 27-37, कांग्रेस को 51 से 61 तो अन्य के खाते में तीन से छह सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक, भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं। पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल बताता है कि भाजपा को 20-32 सीटें तो कांग्रेस को 49-61 सीटें आती हुई दिख रही हैं। जजपा गठबंधन को एक, इनेलो को दो से तीन तो अन्य के खाते में तीन से पांच सीट मिलती नजर आ रही हैं। हरियाणा के 1031 उम्मीदवारों कि किस्मत EVM में कैद हो चुकी है, अब 8 अक्टूबर को पता चलेगा कि किसकी किस्मत चमकी और किसकी फूटी। वैसे एक्जिट पोल के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। कांग्रेस की प्रदेश में 10 साल बाद वापसी के संकेत हैं, वहीं, भाजपा की करारी हार के संकेत मिल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी जीरो सीट पर सिमट सकती है। हालांकि पूरी तस्वीर 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन साफ हो पायेगी।
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…












