Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयला खनन क्षेत्र में पकरी बरवाडीह कोयला खदान ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 67वें वार्षिक सुरक्षा सप्ताह 2024 में, पकरी बरवाडीह ने 9 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर CCL क्षेत्र की किसी भी एक खदान द्वारा सबसे अधिक पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। यह गौरवशाली उपलब्धि सुरक्षा, दक्षता और उत्कृष्ट संचालन में खदान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुरस्कार वितरण समारोह मगध संघमित्रा क्षेत्र में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि की हैसियत से खदान सुरक्षा महानिदेशक (CIM) उज्जवल ताह और DGMS के महानिदेशक उपस्थित रहे। इनके अलावा CCL के CMD, निदेशकगण, RED (कोल माइनिंग) NTPC, ED (कोल माइनिंग) DVC और हिंडाल्को तथा टाटा स्टील जैसे दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
मौके पर मौजूद वक्ताओं का कहना था कि यह कामयाबी केवल पुरस्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि पकरी बरवाडीह खदान सुरक्षा मानकों, संचालन दक्षता और तकनीकी उत्कृष्टता के मामले में किस ऊंचाई पर खड़ी है। यह न केवल CCL क्षेत्र की अन्य खदानों के लिये एक प्रेरणा बनेगी, बल्कि भारत के खनन उद्योग में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।
पुरस्कारों की चमचमाती फेहरिस्त
- ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ खदान – समूह A (OC)।
- व्यावसायिक स्वास्थ्य में श्रेष्ठता।
- सर्वश्रेष्ठ आउटसोर्सिंग MDO।
- कार्यकुशलता के उच्चतम मानक।
- बेहतर प्रकाश व्यवस्था।
- डोजर श्रेणी में अव्वल।
उपविजेता (Runner-up) पुरस्कार
- HEMM (हैवी अर्थ मूविंग मशीन्स) के बेहतरीन प्रबंधन के लिये।
- क्रशर, फीडर ब्रेकर और कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) में उत्कृष्टता।
तीसरा स्थान (Third Position)
- मॉडल श्रेणी में प्रभावशाली प्रदर्शन।










