UP : सवारी से भरी पिकअप गाड़ी और बस में हुई जोरदार टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई। वहीं 29 बेतरह जख्मी हो गये। लहूलुहान लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसमें एक अबोध बच्ची भी शामिल है। बस ड्राईवर कन्छिद शर्मा स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया था, पुलिस ने क्रेन मंगाकर उसे निकाला। उसकी हालत भी खराब है। हादसे के बाद एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि वह पिकअप में पीछे बैठे हुये थे। पिकअप सड़क किनारे बहुत धीरे-धीरे चल रही थी। सामने से तेज रफ्तार एक बस आती दिखाई दी। इतनी देर में ही धमाका हो गया। धमाके के एक दो मिनट तक तो कुछ पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। आंख खुली तो लोग इधर-उधर दौड़ रहे थे। वहीं, कई लोग सड़क पर तड़प रहे थे। रोने और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही थीं। ज्यादातर लोग खून से लथपथ थे। कुछ पिकअप गाड़ी के पाइप पर लटके हुये थे। इस हादसे में इस चश्मदीद के पिता की मौत हो गई। एक अन्य चश्मदीद ने मीडिया को बताया कि अलीगढ़ के रायपुर खास अहेरिया नगला गांव में रहनेवाले अच्छेलाल ने दीपावाली पर पिकअप खरीदी थी। उन्होंने सभी से फोन कर कहा कि रक्षाबंधन पर उन्हें गाजियाबाद लेने आ जायेंगे। 200 रुपये हर सवारी लेंगे। हादसे में इस चश्मदीद के दो भाईयों की मौत हो गई। यह भयानक हादसा यूपी के बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सलेमपुर गांव के पास हुआ। मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है।
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें







