spot_img
spot_img
spot_img

एक किन्नर ने दूसरे किन्नर को मरवाया, दी 55 लाख की सुपारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ईस्ट दिल्ली में हुए एक किन्नर की हत्या का भंडाफोड़ दिया है। हत्यारोपी इनामी कांट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मोस्ट वांटेड थे। आरोपी गगन पंडित पर पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा था। जबकि वरुण पंडित पर 50 हजार का इनाम था। दोनों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला

5 सितंबर 2020 को 2 स्कूटी सवार बदमाश आमिर और गगन ने एकता जोशी नाम की किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी गगन ने बताया कि किन्नरों के एक ग्रुप के सदस्य मंजूर इलाही ने उससे संपर्क किया और किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनीता जोशी की हत्या के लिए कहा था। जिसके लिए उसे 55 लाख की सुपारी दी गई थी। आरोपी ने आगे बताया कि इस हत्याकांड को 7 लोगों ने अंजाम दिया था और वो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।

क्यों करवाई हत्या

पुलिस के मुताबिक, मंजूर इलाही समेत चार किन्नरों की जीटीबी एंक्लेव में रहने वाली किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनीता जोशी में पैसों के कलेक्शन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थी। जो बाद में कट्टर दुश्मनी में बदल गई। जिसके बाद 4 किन्नरों के ग्रुप ने एकता और उसकी मां को रास्ते से हटाने के लिए 55 लाख की सुपारी अपराधी गगन और उसके साथियों को दे दी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तस्कर यूपी में धराए, 10 किलो अफीम बरामद

इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में कामडारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मौत, दुर्घटना की तस्‍वीर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...