spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

युवाओं को उद्यमिता की सीख, आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय ‘उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को सिर्फ नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने की सीख दी गई। कार्यक्रम का आयोजन MSME मंत्रालय और विश्वविद्यालय ने मिलकर किया। मुख्य अतिथि संदीप सिंह (MSME-विकास कार्यालय) ने युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना और PMEGP के माध्यम से वित्तीय और तकनीकी मदद उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में बैंक और उद्यमिता विशेषज्ञों ने स्टार्टअप पंजीकरण, बैंक सहायता और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के कौशल विकास और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम का तकनीकी पैनल सत्र छात्रों के सवालों का जवाब देने और स्टार्टअप से जुड़ी जटिलताओं को आसान बनाने के लिए आयोजित किया गया। शिक्षा, इंजीनियरिंग, लॉ और फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...