spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में जोश हाई, उमड़ रही भारी भीड़… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत–साउथ अफ्रीका वनडे मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट का जुनून चरम पर है। धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम के बाहर टिकट बिक्री शुरू होते ही देर रात से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठंड के बावजूद फैंस—युवा, बुजुर्ग और बच्चे घंटों पहले लाइन में लग गये ताकि इस रोमांचक मुकाबले को लाइव देखने का मौका न छूटे। रांची ही नहीं, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और अन्य जिलों से भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टिकट लेने पहुंचे। बिहार, ओडिशा और बंगाल से भी दर्शक लाइन में नजर आये। कई लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी टिकट लेने कतार में खड़े थे। टिकट काउंटर के बाहर माहौल किसी त्योहार जैसा दिखा। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किये। काउंटर खुलने से पहले ही चारों ओर दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे व्यवस्था संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फैंस का उत्साह चरम पर

कई युवाओं ने कहा कि ‘धोनी की धरती’ पर टीम इंडिया को खेलते देखना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने टिकट के लिए लंबा इंतजार को भी उत्साह से बड़ा बताया। बच्चों के संग आये परिवारों ने भी बताया कि वे रातभर लाइन में इसलिए खड़े रहे ताकि बच्चों को यह मैच यादगार बन सके। मैच से पहले ही होटल, लॉज और ट्रैवल बुकिंग में उछाल आया है। मैच के दिन भारी भीड़ को देखते हये ट्रैफिक पुलिस ने भी खास प्लान बनाया है। रांची इस समय पूरी तरह क्रिकेट के रंग में डूबा नजर आ रहा है, हर चर्चा इंडिया vs साउथ अफ्रीका और 30 नवंबर की भिड़ंत को लेकर है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...