New delhi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 2.71 करोड़ रुपये के गबन का एक मामला सामने आया है। इसके बाद से EPFO में हड़कंप मचा हुआ है। उसने देशभर में अपने सभी फील्ड ऑफिसेज में हाल में हुए सभी तरह के ट्रांजैक्शन की जांच कराने का फैसला किया है। प्रवासी कामगारों के आधार की जानकारी के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) से 2.71 करोड़ रुपये निकाले हैं. इसके लिए अधिकारियों ने 91 फर्जी दावे दिखाए। मामला सामने आते ही सीबीआई (CBI) ने केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद एम्प्लॉय प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है. सूत्रों ने बताया कि EPFO के अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा (सीनियर सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट, कांदिवली), उत्तम टैगारे (असिस्टेंट पीएम कमिश्नर, कोयंबटूर) और विजय जार्पे (असिस्टेंट पीएफ कमिश्नल, चेन्नई) के खिलाफ जांच शुरू की गई है. दर्ज शिकायत के मुताबिक, चंदन कुमार सिन्हा और बाकी दोनों अधिकारियों ने कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान जून 2021 तक 91 फर्जी दावे सेटलमेंट किए. ऐसा शक जताया जा रहा है कि तीनों अधिकारियों ने 15 महीने में 91 फर्जी दावों के जरिए 2.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकाली है।
अब इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई को ऐसा भी शक है कि इसी तरीके से देशभर में 800 से ज्यादा फर्जी दावों को सेटल किया गया होगा और उनसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई होगी।














