spot_img

Elon Musk ने नहीं देखी होगी ऐसी टेस्ला! (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive  desk : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह लोगों से जुड़ने के लिए तरह-तरह की पोस्‍ट भी शेयर करते हैं। अपने मजेदार पोस्ट की वजह से उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इस बार भी महिंद्रा का एक ट्वीट चर्चा में है। उन्होंने ऐसी ही एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है और Tesla Inc. के सीईओ Elon Musk को टैग किया है।

आनंद महिंद्रा ने एक बैलगाड़ी की पेंटिंग ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) की है, साथ में मस्क को टैग करके लिखा है, ‘BACK to the Future’।  इस पेटिंग में नीचे कैप्शन दिया है, ‘ ये है ओरिजिनल टेस्ला व्हीकल, ना गूगल मैप की जरूरत, ना ईंधन खरीदने की, कोई प्रदूषण नहीं, पूरी तरह से खुद-ब-खुद चलने वाली कार, बस घर जाने या ऑफिस आने की सेटिंग सेट कीजिए, आराम कीजिए, झपकी लीजिए और अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच जाइए।

 

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि बैलगाड़ी को एक नए अंदाज में तैयार किया गया है। इसमे अंबेसडर गाड़ी के पिछले हिस्से को जोड़ा गया और आगे इसे दो बैल खींच रहे हैं। अहम बात यह है कि इस गाड़ी में किसी भी तरह के ईंधन की जरूरत नहीं है और यात्री को कार जैसा अनुभव मिलेगा। इस वीडियो को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, मुझे नहीं लगता है कि एलन मस्क और टेस्ला इस बिना ईंधन वाली गाड़ी की कम कीमत की तुलना कर पाएंगे। हालांकि मैं इस बात को लेकर भी मैं आश्वस्त नहीं हूं कि अगर मीथेन से होने वाले प्रदूषण को इसमे जोड़ा जा रहा है। बता दें कि जानवरों के गोबर में मीथने गैस होती है।

आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल (Anand Mahindra Viral Tweet) हो गया।  लोग रिप्लाई में एक से बढ़कर एक ट्वीट करने लगे।

गौतम कश्यप नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ऑटोनॉमस ड्राइविंग पश्चिमी देशों की दुनिया के लिए नए जमाने की चीज हो सकती है, लेकिन हम भारतीय सदियों से इसके बारे में जानते हैं जहां यात्रा शुरू करने और अंत करने की लोकेशन सेट होती है।

 

महाराष्ट्र के एक और यूजर दीपक परदेशी ने बैलगाड़ी का शानदार वीडियो भी शेयर किया है. इसमें गाड़ी बिना किसी गाड़ीवान के अपने आप चल रही है. पीछे इसमें चारा भरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस

 

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3

PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

सिक्किम के गंगटोक की ठंडी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, हंसते-बात करते PM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। खुद PM मोदी ने लिखा “युवाओं के