spot_img

बिजली हड़ताल जारी : अंधेरे में डूबा UP, लखनऊ से लेकर नोएडा तक मचा हाहाकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : यूपी सरकार की सख्ती के बाद भी बिजली हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। सरकार और आंदोलनरत कर्मियों के बीच टकराव बढ़ गया है। सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कुल 1332 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया, जबकि छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच मोदी की काशी में भी घंटों बिजली गुल रही तो पानी को तरसे लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। ग्रामीण इलाकों में भी लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं, हालात ये हो गए हैं कि यूपी के कई बिजली उपकेंद्र पुलिस चौकियों में तब्दील हो गए हैं।

लखनऊ में लोग दिनभर परेशान रहे। कई जगह फॉल्ट की समस्या दूर नहीं हुई और लोग उपकेंद्रों के चक्कर लगाते रहे।  गाजियाबाद के वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में भी कई घंटों की बिजली कटौती हुई। नोएडा के कई इलाकों में बिजली लगातार आती-जाती रही। कई शहरों में सुबह पानी नहीं आया क्योंकि लाइट नहीं रहने की वजह से पानी टंकी में चढ़ नहीं पाया। प्रयागराज में आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। वाराणसी में भी जनता अंधेरे में डूबी रही। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पीने का पानी तिगुने दाम में मिला। सीतापुर में 42 उपकेंद्र बंद रहने से लाखों की जनता अंधेरे में रही। बलिया से लेकर बहराइच के सैकड़ों गांव और शहरी इलाके बिजली संकट का शिकार रहे। कई गांवों में आज भी बिजली नहीं आई है।

हड़ताल किसी भी रूप में स्वीकार नहींः एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जनविरोधी बिजली हड़ताल किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली हड़ताल न करने के हाईकोर्ट के आदेश को न मानना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने संविदा कर्मियों को हड़ताल से वापस आने की अपील करते हुए कहा कि आउटसोर्सिग कर्मियों की नौकरी परमानेंट नहीं होती। नौकरी आसानी से नहीं मिलती है। कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग पास अभ्यर्थियों की शीघ्र भर्ती की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश की बिजली उपलब्धता वर्तमान में 28,000 मेगावाट है, जबकि मांग अभी इसकी आधी ही चल रही है। आपूर्ति व माग में कोई समस्या नहीं है। कुछ जिलों में आंधी तूफान व बारिश से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसे ठीक किया जा रहा है। हड़तालियों व असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ जगहों पर विद्यु संयंत्रो, लाइनों, फीडरों, सबस्टेशन, हाइटेंशन लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : सौतन रास ना आई, सिर कलम करवा ली दम… क्या बोलें एसपी… देखें

इसे भी पढ़ें : हम कागजों पर नहीं, धरातल पर योजनाओं को उतारने में रखते हैं विश्वास : सीएम हेमंत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...