spot_img

चुनावी पहरा, कार से निकले 40 लाख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच लातेहार में पुलिस की चौकसी रंग लाई। आदर्श आचार संहिता के तहत जिला मुख्यालय में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से करीब 40 लाख रुपये नगद बरामद किेये गये। नकदी एक बैग में रखी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पैसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस सनसनीखेज बरामदगी की पुष्टि लातेहार SP कुमार गौरव ने की है। उन्होंने साफ कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। बरामद पैसों में 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट मिले। 40 लाख रुपये नकदी मिलने के बाद तत्काल इसकी जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गई। निर्देश मिलते ही पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया और कागजात खंगालने में जुट गई।

SP कुमार गौरव ने बताया, “आदर्श आचार संहिता को लेकर शहरी इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक वाहन से बड़ी रकम बरामद हुई है। अब यह जांच की जा रही है कि पैसे कहां से आये और किस उद्देश्य से ले जाये जा रहे थे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। SP ने दो टूक कहा कि अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन का एकमात्र मकसद नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। SP कुमार गौरव ने जानकारी दी कि आचार संहिता लागू होने के बाद 49 हजार रुपये से अधिक नकद मिलने पर मामला जांच के दायरे में आ जाता है। यदि कोई नकदी ले जा रहा है तो उसका वैध प्रमाण जरूरी है। बैंक से निकासी की स्थिति में अकाउंट स्टेटमेंट दिखाना होगा। यह भी बताना होगा कि पैसे का उपयोग किस लिये किया जा रहा है।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।