UP : अहमदाबाद के एक बुजुर्ग दम्पत्ति बाइक से प्रयागराज पहुंचे। 73 साल के महेंद्र पटेल अपनी 67 साल की पत्नी अस्मिता पटेल के साथ बाइक से 15 दिनों का सफर तय कर संगम पहुंचे। बुजुर्ग दंपती ने त्रिवेणी में स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। इन्होने बताया कि ये लोग 5 फरवरी को गुजरात से चले थे। अब तक उत्तर भारत के कई तीर्थों स्थल दर्शन करने के बाद 20 फरवरी को संगम पहुंचे। यात्रा के दौरान कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। आराम करने के लिए होटलो में रुककर खाना-पीना खाते हैं। संगम के बाद उज्जैन सहित और भी अन्य तीर्थ स्थलों पर जाने का इनका प्लान है।




