Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य के 8 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी अब अपने वर्तमान पद के साथ-साथ अतिरिक्त पद का कार्यभार भी देखेंगे, जब तक उस पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती।
अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त प्रभार इस प्रकार हैं
🔹 ऋत्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी धनबाद ➝ अब रेल एसपी धनबाद भी।
🔹 ऋषभ गर्ग, एसपी जमशेदपुर ग्रामीण ➝ अब रेल एसपी जमशेदपुर भी।
🔹 सौरभ, कमांडेंट जैप-10 ➝ अब जैप-1 का भी प्रभार।
🔹 कपिल चौधरी, एसपी धनबाद ➝ अब जैप-3 का भी दायित्व।
🔹 राजकुमार मेहता, एसपी जामताड़ा ➝ अब आईआरबी-1 के प्रभारी।
🔹 सुमित अग्रवाल, एसपी चतरा ➝ अब आईआरबी-3 का भी प्रभार।
🔹 हरीश बिन जमा, एसपी गुमला ➝ अब आईआरबी-5 का अतिरिक्त दायित्व।
🔹 मुकेश कुमार, एसपी गोड्डा ➝ अब आईआरबी-8 के भी प्रभारी।








