Kohramlive : लोग कहते हैं, प्यार जब परवान चढ़ता है तो दुनिया खुद इशारे देने लगती है, पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा की तस्वीरें, वीडियो और साथ बिताये लम्हे बिल्कुल यही कहानी बयां कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जितना मैदान में चमकते हैं, उतना ही इन दिनों उनके दिल की कहानी सुर्खियों में है। पिछले महीने पहली बार साथ स्पॉट होने के बाद से हार्दिक और उनकी नई पार्टनर मानी जा रही माहिका शर्मा लगातार एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं, कभी बीच पर, कभी पूल में, कभी जिम में और अब पूजा में भी साथ बैठे हुये। लेकिन इस बार जो हुआ, उसने पूरे माहौल में सनसनी भर दी है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा कि दोनों ने ‘सगाई’ कर ली है।
इंस्टाग्राम के @peepingmoon पेज पर सामने आये एक वीडियो ने मीडिया में तूफान ला दिया है। वीडियो में हार्दिक और माहिका एक पारंपरिक पूजा में साथ बैठे हैं, पंडित द्वारा जोड़े को आशीर्वाद दिया जा रहा है, माहिका की उंगली में चमकती एक रिंग साफ दिखाई दे रही है, इसी लुक में हार्दिक के खुद के पोस्ट में भी वही रिंग दिखने पर अटकलें और तेज हो गईं। हालांकि, दोनों की ओर से सगाई की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्यार की खुशबू, वो तो कुछ छुपाये नहीं छुपती।
रिश्ता अब ‘खुली किताब’ जैसा
एशिया कप 2025 के बाद हार्दिक भले टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, पर सोशल मीडिया पर लगभग हर पोस्ट में माहिका उनके बगल में होती हैं। कभी रोमांटिक किस, कभी बीच पर हाथों में हाथ, कभी पूल में मस्ती और अब पूजा में साथ कहना गलत नहीं होगा, यह रिश्ता सिर्फ अफवाह नहीं, एहसासों की एक चमक है, जिसे दोनों अब छिपाते भी नहीं।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका सिर्फ खूबसूरती का नाम नहीं, एक उभरती प्रतिभा भी हैं, प्रोफेशन: फैशन मॉडल और एक्ट्रेस, करियर की शुरुआत मॉडलिंग से, 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में भूमिका, रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में भी नजर इंडियन फैशन अवॉर्ड 2024: मॉडल ऑफ द ईयर ब्यूटी, ग्लैमर और एलीगेंस, सबका मेल हैं माहिका।
नताशा स्टेनकोविच से टूटा रिश्ता
पिछले साल हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा ने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान किया था। दोनों का एक बेटा अगस्त्या, जो कभी पापा के पास, कभी मां के साथ नजर आता है। कस्टडी को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं। शायद हार्दिक की जिंदगी में चल रहे इस बदलाव ने ही नये रिश्ते को एक नई दिशा दी है।




