Ranchi : दावोस की धरती पर इस बार आदिवासी पहचान, नेतृत्व और स्वाभिमान की भी गूंज सुनाई दी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 झारखंड के लिये ऐतिहासिक और गौरवशाली बन गया, भारत के इतिहास में पहली बार किसी राज्य से चुने हुये दो आदिवासी जनप्रतिनिधि वैश्विक मंच पर आधिकारिक भागीदार बने। CM हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक एवं झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मुर्मु सोरेन दोनों ने दावोस में झारखण्ड के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का परचम लहराया। यह ऐतिहासिक सहभागिता और खास पल तब बन गया जब CM हेमंत सोरेन को मंच का सर्वोच्च सम्मान ‘व्हाइट बैज’ से नवाजा गया। वहीं, कल्पना मुर्मु सोरेन को ‘WEF बैज’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदिवासी आवाज की मजबूती का प्रतीक है। इन सम्मानों के साथ ‘जोहार’ की आवाज़ और मजबूत हुई है। आदिवासी पहचान अब वैश्विक संवाद का हिस्सा बन चुकी है।
दावोस में ‘जोहार’ की गूंज, भारत से पहली बार दो आदिवासी…
Date:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें
Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...
रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...
CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...
CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना
Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...
‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...







