दही खाने से कम होता है वजन, जानिए क्या हैं फायदे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको प्रोटीन की अच्छी मात्रा खाने की जरूरत होती है। जो दही में मौजूद होती है।  स्वस्थ और प्रोटीन युक्त खाना खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इस में  कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे विभिन्न पोष्क तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा दही हई ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। दही में कई एंजाइम होते हैं, जो रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ सकते हैं और हमें विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा शोधकर्ताओं का यह भी दावा है कि दही वजन घटाने में मदद करता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिन वयस्कों ने प्रतिदिन फैट फ्री दही का तीन सर्विंग्स खाई, उनका वजन 22 प्रतिशत और शरीर में फैट की मात्रा 61 प्रतिशत कम हुई। इसके अलावा, यह कई विटामिन और पोषक तत्वों से भरा होता है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है। साथ ही ये आपको जंक फूड खाने से रोकता है।

प्रोटीन से भरपूर

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको प्रोटीन की अच्छी मात्रा खाने की जरूरत होती है। जो दही में मौजूद होती है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, एक कप दूध के दही में 8.5 ग्राम प्रोटीन होता है, कम फैट वाले दही के एक कप में 13 ग्राम और फैट वाले दही में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन आपके पेट को लंबे समय के लिए भरा रखता है।

पाचन में सुधार 

दही में प्रो-बायोटिक तत्व होते हैं। जो हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। शोध के मुताबिक आंतों का माइक्रोफ्लोरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कैल्शियम 

दही कैल्शियम से भरपूर  होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम वजन कम करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि कैल्शियम थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो बदले में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देनें में मदद करता है और हमें वजन घटाने में मदद मिलती है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस

Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…

नोटिफिकेशन की टन-टन, स्क्रीन की चकाचौंध और हर पल ऑनलाइन रहने की आदत, आज हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” ही नहीं होता। लेकिन क्या हो अगर आप कुछ समय के लिये इस मोबाइल(Mobile) के शोर से दूरी बना

Screen : स्क्रीन की चमक से बचायें नजर की दमक, अपनायें ये आसान उपाय…

आज की डिजिटल जिंदगी में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इस चमकती स्क्रीन(Screen) के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।

World Liver Day पर जानिये सेहत के असली मंत्र…

जब ये थकने लगता है तो पूरी जिंदगी लड़खड़ाने लगती है। हर साल World Liver Day (19 अप्रैल) लोगों को इसी अनदेखे लेकिन बेहद जरूरी अंग की अहमियत याद दिलाता है। याद रखिये, लिवर खराब हुआ तो पूरे शरीर पर असर पड़ेगा।