Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में अफीम माफिया की हिम्मत पर आखिरकार कानून का बुलडोजर चल ही गया। वन विभाग और चौपारण पुलिस की साझा कार्रवाई में ग्राम अंजन के अलग-अलग हिस्सों में करीब 50 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई आज मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ड्रोन सर्वे के जरिये पहले इलाके को चिन्हित किया गया, फिर पुलिस और वन विभाग की टीम खेतों में उतरी और हरी-भरी अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ दिया गया। ड्रोन सर्वे के दौरान अनुमान सामने आया कि अंजन क्षेत्र में करीब 200 एकड़ में अफीम की खेती की गई है। पुलिस का कहना है कि तीन दिनों के भीतर पूरे 200 एकड़ की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट करने का लक्ष्य तय किया गया है। मौके से 8 डिलीवरी पाइप बरामद किये गये, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने स्पष्ट किया है कि ड्रोन तकनीक के जरिए दुर्गम इलाकों में भी अवैध मादक पदार्थों की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया जायेगा। अफीम को नष्ट करने में बरही के SDPO अजीत कुमार बिमल, बरही के सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी, SI सुबिन्दर राम, SI रवि रंजन, SI दिव्य प्रकाश, ASI बदल महतो, ASI कमरुद्दीन, वनपाल कुलदीप कुमार एवं सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






