spot_img

पीने वालों सुनो…सरकार ला रही ‘हेल्दी’ और सस्ती देसी शराब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जहरीली शराब से मौत पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब सरकार नए तरीके से सोच रही है। वह इसके लिए हेल्‍दी और सस्‍ती देसी शराब विकल्‍प के रूप में पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट में अवैध शराब के खिलाफ दायर याचिका में पंजाब सरकार ने कहा है कि जहरीली शराब की त्रासदी को रोकने के लिए पंजाब सरकार “हेल्दी” देसी शराब ला रही है। पंजाब सरकार के आबकारी विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। इसके अनुसार, पंजाब सरकार जल्द ही 40 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा वाली देशी शराब को अवैध रूप से घर में बनी शराब के “स्वस्थ विकल्प” के रूप में पेश करेगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीली शराब की बिक्री को रोकने का ये उपाय है। राज्य सरकार ने वर्तमान आबकारी नीति में 40 डिग्री स्ट्रेंथ वाली देसी शराब का एक सस्ता संस्करण पेश किया है।

 कोर्ट ने अवैध शराब रोकने की दी चेतावनी

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब में अवैध शराब को लेकर सुनवाई में बिहार में अवैध शराब से हुई मौतों का हवाला दिया। जस्टिस एमआर शाह ने कहा कि बिहार में देखा क्या हुआ। ये वो हालात हैं, जिससे हम बचना चाहते हैं, जब घर में आग लग जाए तो कुआं न खोदें। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब सरकार को राज्य में अवैध शराब के बड़े पैमाने पर निर्माण और बिक्री से निपटने के लिए तुरंत सख्त कदम उठाने की चेतावनी देते हुए ये टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें : इस दिन है साल की आखिरी अमावस्या, करें ये काम, दूर होगा पितृ दोष

इसे भी पढ़ें : पलामू में छात्रा के साथ गैंगरेप, बेटी को छोड़ शादी में गया था परिवार

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों पर बोले कानून मंत्री, ‘जजों की नियुक्ति …’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...