spot_img

DRDA जिला परिषद में समाहित… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग, रांची के निर्देश पर DRDA (जिला ग्रामीण विकास अभिकरण) को विघटित कर जिला परिषद में समाहित कर दिया गया। अब DRDA प्रशासन योजना के तहत केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि अवशेष होने की स्थिति में इसे जिला परिषद के बैंक खाते में अंतरित कर दिये जायेंगे। वहीं, राशि का इस्तेमाल भी किया जायेगा। यह फैसला आज गढ़वा के DC शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शासी निकाय की हुई बैठक में लिया गया। यह बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में हुई। यह कार्यवाही झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के अनुपालन के तहत की गई।

बैठक में DRDA को विघटित करते हुये जिला परिषद में समाहित करने के लिये पारित विभागीय संकल्प के आलोक में  केंद्र प्रायोजित DRDA प्रशासन योजना के बंद होने तथा पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के आलोक में DRDA का जिला परिषद (पंचायती राज विभाग) में विलय किया गया, वहीं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं के लिये जिला ग्रामीण विकास शाखा के गठन की स्वीकृति के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों व संकल्पों के विरुद्ध निर्णय लिये गये। DRDA का जिला परिषद में विलय को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत से चर्चा की गई। बैठक में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग, राँची के (संकल्प पत्रांक-11- 01(DRDA)/2021/2078,/ ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024) से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में दिनांक 10.06.2024 की तिथि से DRDA गढ़वा का विघटन होने के उपरांत DRDA प्रशासन के सभी कर्मी (स्थायी कर्मचारी को छोड़कर) आस्तियों एवं निधि को जिला परिषद में समाहित करने की ध्वनिमत से सहमति प्रदान की गई। वहीं, जिला परिषद कोषांग गठित करने का निर्णय लिया गया। विभागीय (संकल्प पत्रांक-11-01 (DRDA)/2021/2078 ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024) कंडिका 10 (क) के बिन्दु XII के आलोक में DRDA प्रशासन योजना के तहत केंद्र से प्राप्त सहायता राशि (अव्यवहृत) अवशेष होने की स्थिति में इसे जिला परिषद के बैंक खातें में अंतरित कर अव्यवहृत राशि का उपयोग किये जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि अगर विभाग द्वारा भविष्य में कोई संशोधन किया जाता है तो वैसी परिस्थिति में जरूरत पड़ने पर संशोधन भी किया जा सकेगा।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के अतिरिक्त निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गढ़वा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उत्तरी वन प्रमण्डल, गढ़वा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दक्षिणी वन प्रमण्डल, गढ़वा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमण्डल, गढ़वा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, गढ़वा, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, गढ़वा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी, गढ़वा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग पदाधिकारी, गढ़वा, कार्यपालक अभियता, झारखण्ड राज्य उर्जा वितरण निगम, गढ़वा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, गढ़वा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, गढ़वा, शाखा प्रबंधक, सी०बी०आई०, चन्द्री, गढ़वा, शाखा प्रबंधक, पी०एन०बी०. सिधीताली, भवनाथपुर, शाखा प्रबंधक/प्रतिनिधि, एस०बी०आई०, गढ़वा, अध्यक्ष, केन्द्रीय सहकारी बैंक, गढ़वा राज्य सरकार द्वारा मनोनित अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधि, राज्य सरकार द्वारा मनोनित अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रतिनिधि, राज्य सरकार द्वारा मनोनित ग्रामीण महिला प्रतिनिधि आदि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...