Ramgarh : रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाशंकर वर्मा (यूएस वर्मा) ने बुधवार सुबह नेमरा पहुंचकर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. वर्मा लंबे समय तक गुरुजी के निजी चिकित्सक रहे और कठिन परिस्थितियों में भी अपने उपचार से उनकी सेहत संभालते रहे। गुरुजी के निधन पर उन्होंने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि देते हुये डॉ. वर्मा की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा “गुरुजी मेरे लिए सिर्फ एक महान नेता नहीं, बल्कि परिवार जैसे थे। उनके जाने से मैं बेहद व्यथित हूँ।” उन्होंने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुजी की आत्मा को शांति मिले और उनके विचार व आदर्श समाज को प्रेरणा देते रहें।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






