Itkhori: इटखोरी प्रखंड के पितीज पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन झारखंड भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन और भाजपा नेता सुजीत भारती और वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डॉ अभिषेक कु रामाधीन ने कहा कि आज कल की भाग-दौड़ में इंसान अपने लिए समय नहीं निकाल पाता और अपने शरीर में बीमारियों को बढ़ने देता है, जिससे जान का खतरा भी बन जाता है। हमें समय-समय पर अपने शरीर का चेकअप करवाते रहना चाहिए, ताकि बड़ी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सके। अगर आपका जीवन बीमारी रहित होगा तभी आप अपने लिए, अपने परिवार और देश के लिए कुछ कर सकते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों की चिंता करते हैं और चिकित्सा प्रकोष्ठ भी आज निशुल्क जांच शिविर के माध्यम से गरीबों की सेवा कर रहा है।

भाजपा नेता सुजीत भारती ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे डॉक्टरों ने जिस प्रकार से सेवा की ,अपने जान जोखिम में डालकर गरीबों की सेवा की और हम आशा करते हैं कि आगे भी आने वाले समय में हमारे चिकित्सक बंधु गरीबों की निरंतर सेवा करेंगे और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यों की काफी सराहना की।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह ने कहा की मरीजों को होने वाली समस्याओं और सुविधाओं के अभाव को लेकर यह शिविर लगाई गई है चतरा लातेहार पलामू जिले में दर्जनों निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और आगे भी चिकित्सा प्रकोष्ठ ऐसे आयोजन करते रहेंगे।

वहीं रांची से आए डॉ.अवनीश तरर्वे, डॉ.आदित्य शेखर,डॉ. रविकांत ऑडियोलॉजिस्ट,डॉ नीतीश कुमार पैथोलॉजिस्ट डॉक्टरो ने पितीज़ पंचायत 250 लोगों का नि:शुल्क ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, बीएमआइ टेस्ट किए और निशुल्क दवा का वितरण किया । मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, प्रखंड महामंत्री शिव कुमार राणा भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह,जोगेश्वर साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :14 IAS ऑफिसर का तबादला, 2 जिलों के कलेक्टर भी बदले…देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की होगी स्थापना
इसे भी पढ़ें :बदले गये कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, ये है 51 अधिकारियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल : 82 DSP का Transfer, कौन कहां गये… जानें
इसे भी पढ़ें :इन 8 अधिकारियों के तबादले, किसकी कहां हुई पोस्टिंग… देखें
इसे भी पढ़ें :17 दरोगा और 3 एडिशनल सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट










