कयामत की सुबह, ऑन द स्पॉट 20 की मौ’त…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास टीजीएसआरटीसी की बस और बजरी से लदा एक टिपर ट्रक आमने-सामने भिड़ गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का माल बस पर जा गिरा। मौके पर ही करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज़्यादा यात्री घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था और सीधे बस से जा टकराया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PM नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुटने और सभी घायलों को हैदराबाद लाकर बेहतर इलाज देने के निर्देश दिये। परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने भी हादसे को “बेहद दर्दनाक” बताते हुये अस्पतालों में सभी जरूरी इंतज़ाम करने को कहा। BRS नेता केटी रामाराव (KTR) ने भी ट्वीट कर शोक जताया और कहा कि यह हादसा दिल तोड़ देने वाला है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को तुरंत मदद देने की मांग की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...