Ranchi : जेपी जनता दल के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज मिश्र ने कहा कि मंईंया सम्मान योजना बिना पैसा के ये योजना कैसे चलेगी? उन्होंने इल्जाम लगाया कि वित्त मंत्री केवल गोल-गोल बातें कर रहे हैं, वे ये नहीं बता पा रहे है कि राजस्व बढ़ाने का वह कौन सा तरीका अपना रहे हैं। वहीं, कितना और कैसे राजस्व आयेगा। पंकज मिश्र ने कहा कि वित्त मंत्री बार बार बातों को घुमा रहे हैं। वह खुद नहीं समझ पा रहे कि राजस्व कैसे जुटायें। कभी छत्तीसगढ पैटर्न समझने के लिये वहां टीम भेजने की बातें कह रहे तो कभी मुश्किल है नामुमकिन बोल रहे हैं। ऐसे में सम्मान योजना के बारे में गलत धारणायें बनती जा रही है।
गोल-गोल बातें न करें, बतायें ”मंईंया” वास्ते पैसा कहां से आयेगा : पंकज मिश्र
Date:








