Kohramlive: मृतक डॉक्टर विकास और उसकी लिव इन पार्टनर के बीच सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर शेयर करने को लेकर विवाद हुआ था। थोड़े ही दिनों में दोनों की शादी होने वाली थी। मगर, उससे पहले ही युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी थी।
प्रा*इवेट तस्वीरों को लेकर हुआ था झगड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, युवती और उसकी मां की प्रा*इवेट फोटोज को किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। साथ ही तस्वीरों को दूसरे दोस्त को भी भेजा गया था। युवती ने जब इसके बारे में पता किया, तो जानकारी मिली कि उसके पार्टनर डॉक्टर विकास ने फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरों को अपलोड किया था। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।
दोस्तों के साथ मिलकर बनाया बदला लेने का प्लान
इसके बाद युवती ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर विकास से बदला लेने का प्लान बना लिया। युवती ने अपने तीन दोस्तों को घर बुलाया और अश्लील फोटो अपलोड किए जाने को लेकर चारों ने डॉक्टर विकास को पीटना शुरू कर दिया। प्रेमिका ने फर्श पोछने वाले डंडे और बोतल से विकास पर हमला कर दिया। इसके बाद वो वहीं बेहोश हो गया। फिर आरोपी विकास को इलाज के लिए जयश्री अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सेंट जॉन्स अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान 14 सितंबर को डॉक्टर विकास की मौत हो गई। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और वह चेन्नई का रहने वाला था।
पुलिस ने डॉक्टर की लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया
बेंगलुरु में दो दिनों पहले एक डॉक्टर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर की लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया था। बेंगलुरु साउथ ईस्ट के डीसीपी सीके बावा ने बताया, “हत्या का मुख्य कारण फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल, लिव इन पार्टनर और उसकी मां की प्राइवेट तस्वीरों को वायरल करना और दोहरी पहचान थी। “डीसीपी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर प्राइवेट तस्वीरें शेयर करने की वजह से डॉक्टर विकास और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हुआ था। लिव इन पार्टनर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विकास की हत्या कर दी थी। मृतक विकास पेशे से डॉक्टर था और एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा था।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव…
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….












