spot_img

बदहवास मां-बाप, दरक गया कलेजा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : बारिश से भीगी शाम… गिरिडीह के गांधी चौक के पास बहता नाला… और उसी में समा गया दो साल का मासूम। शहर की रौनक उस क्षण जैसे थम गई, जब खेलते-खेलते ज़िंदगी से खेल कर बैठा यह नन्हा फरिश्ता तेज बहाव में बह गया। रात भर चलता रहा इंतज़ार… मां की सिसकियां, पिता की आंखों में उम्मीद की आख़िरी किरणें… लेकिन 18 घंटे की बेचैन खोज के बाद जब बचाव दल ने बाभनटोली के पास नाली से मासूम अंकुश का शव निकाला, तो पूरा इलाका मातम में डूब गया। बच्चे की मां-बाप की चीत्कार सुन कर हर दिल कांप उठा। मानो पूरा शहर उसकी पीड़ा में शामिल हो गया हो।

गुस्से से उबल उठा शहर

घटना के बाद गांधी चौक पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम को जमकर कोसा “अगर यह किसी बड़े आदमी का बच्चा होता तो क्या इतनी देर लगती?”

अफसरों की अपील 

SDM श्रीकांत विस्पुते, DSP नीरज कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए SDM खुद जमीन पर बैठकर बात करने लगे। लेकिन भीड़ का दिल कहां मानने वाला था, उनकी आंखों में सिर्फ मासूम की लाश का मंजर था।

हादसे की पूरी दास्तान

मासूम अंकुश गिरिडीह के मुफस्सिल क्षेत्र के दीपक ठाकुर का बेटा था। शनिवार की शाम अंकुश मां के साथ बाजार आया था। बारिश भी हो रही थी। दुकान से सामान लेते वक्त मां के हाथों से अंकुश का हाथ फिसल गया और वो अचानक नाले के तेज बहाव में समा गया। रात डेढ़ बजे तक खोज चलती रही, लेकिन नन्ही जान का कोई सुराग नहीं मिला। सुबह फिर से अभियान शुरू हुआ और कई घंटे की जद्दोजहद के बाद बच्चे का शव मिला।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...