Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : घर से कमाने निकला जवान लड़का दिलीप कुमार यादव रास्ते से गायब हो गया। दिलीप दारू थाना इलाके के बसरिया पुनाई के रहने वाले जगलाल यादव का बेटा है। जवान बेचे के अचानक गायब हो जाने से उसके घरवाले काफी परेशान हैं। पिता जगलाल यादव का कहना है कि दिलीप इसी साल के बीते 09 सितंबर को अपने घर बसरिया से निकला था। वह गौतम बस से हजारीबाग पहुंचा। वहां से दूसरी गाड़ी से वह रांची के रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दरम्यान वह लगातार अपने परिवार के संपर्क में था। फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। आखरी बार उससे रांची स्टेशन पर बात हुई थी।
वहां पहुंचने के बाद दिलीप का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मन घबराने लगा। लगातार उसके नंबर पर बार-बार फोन लगाते रहे। उसका फोन ऑन हुआ। एक शख्स ने फोन रिसीव किया। उसने अफना नाम सूरज पाठक बताया। बोला- उसे यह फोन गिरा हुआ मिला था। उस शख्स ने कहा कि एक हजार रुपये पेटीएम कर दीजिए तो मोबाइल बस से भेज देगा। पिता ने आगे बताया कि अनहोनी की आशंका सताने लगी। सीधे रांची के चुटिया थाना पहुंच गये। चुटिया पुलिस को सारी बात बताई। वहां दारू थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद रांची के एक बड़े पुलिस अधिकारी को भी आवेदन देकर मामला दर्ज करने और बेटे दिलीप को खोजने का आग्रह किया। दिलीप के लापता होने से परेशान गरवालों ने दारू थानेदार अमित कुमार से मिलकर उनसे मदद मांगी। दारू थाना में एसपी के आदेश के इस संबंध में सन्हा दर्ज कर लिया गया है। दिलीप का अबतक कोई अता-पता नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें : 15 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी धराया, मुंबई में ले रखा था पनाह… देखें
इसे भी पढ़ें : डॉ गुप्ता से पहले मांगे 20 लाख, फिर 8 दिन बाद ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : इन दो News Channels के प्रसारण पर रोक…देखें








